स्वामी घाट
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
स्वामी घाट
| |
---|---|
मार्ग स्थिति: | यह मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर स्थित है । |
आस-पास: | बिहारी जी मन्दिर, गोवर्धननाथ जी मन्दिर, दीर्घ विष्णु मन्दिर, श्रीनाथ जी भण्डार मन्दिर, गोपी नाथ जी मन्दिर, सती बुर्ज, विश्राम घाट, द्वारिकाधीश मन्दिर |
पुरातत्व: | निर्माणकाल- सत्रहवीं शताब्दी |
वास्तु: | |
स्वामित्व: | उत्तर प्रदेश सरकार |
प्रबन्धन: | |
स्त्रोत: | इंटैक |
अन्य लिंक: | |
अन्य: | |
सावधानियाँ: | |
मानचित्र: | |
अद्यतन: | 2009 |
स्वामी घाट / Swami Ghat
इस घाट को संयमन तीर्थ भी कह्ते है ।
तत: संयमनं नाम तीर्थं त्रैलोक्यविश्रुतम् ।
तत्र स्नातो नरो देवि ! मम लोकं स गच्छति ।।
इसका वर्त्तमान नाम स्वामी घाट है । किसी–किसी का कहना है कि महाराज वसुदेव ने नवजात शिशु कृष्ण को गोदी में लेकर यहीं से यमुना पार की थी । यहाँ स्नान करने पर भगवद् धाम की प्राप्ति होती है ।
इतिहास
क्योंकि यह घाट नगर के मुख्य बाज़ार के सामने स्थित है इसलिए यह नाम (स्वामी घाट) शब्द ‘सामने’ का विकृत रूप है । यहाँ उत्कीर्णित पत्थरों से निर्मित कोठी स्थित है जिसका निर्माण बरसाने के रूप राम कटारा ने किया था ।
वास्तु
यहाँ पाँच बुर्ज व चौदह सीढ़ियाँ मात्र ही बचे हैं । इसे बनाने में लखोरी ईंट व चूने का इस्तेमाल किया गया है ।