कुब्जा कूप

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Govind (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १३:२९, २० फ़रवरी २०१४ का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

कुब्जा कूप / Kubja Kup

  • मथुरा भ्रमण के समय श्रीकृष्ण, बलराम यहीं पर कंस की दासी कुब्जा से मिले थे।
  • कुब्जा ने प्रीतिपूर्वक श्रीकृष्ण बलराम के अंगों में अंगराग सुशोभित किया था।
  • श्रीकृष्ण ने देखते -देखते ही उसकी कमर और ठोढ़ी को अपने हाथों से स्पर्श कर उसे अप्सरा जैसी परम सुन्दरी किशोरी के रूप में परिणत कर दिया।
  • कुब्जा ने काम भरी लजीली आँखों से उनकी ओर देखकर उन्हें अपने घर ले जाना चाहा, किन्तु श्रीकृष्ण अपना कार्य पूर्ण होने पर पीछे आने का वचन देकर चले गये।
  • कंस–वध के पश्चात कृष्ण ने उद्धवजी के साथ उसके इसी निवास स्थान पर कुछ समय के लिए उपस्थित होकर उसका मनोरथ पूर्ण किया।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

सम्बंधित लिंक