मृदंग

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०८:३७, २७ दिसम्बर २०११ का अवतरण (Text replace - "जेसे " to "जैसे ")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

मृदंग / Mridangam

  • मृदंग दक्षिण भारत का एक थाप यंत्र है। भारत में संगीत का प्रचलन बहुत पुराना है।
  • मृदंग को मृदंग खोल, मृदंगम आदि भी कहा जाता है।
  • मृदंग प्राचीन संगीत वाद्य है जो चमड़े से मढ़ा हुआ होता है और ऐसे वाद्यों को अवनद्ध कहा जाता है।
  • ढोल, नगाड़ा, तबला, ढप, खँजड़ी आदि को भी अवनद्ध कहा जाता है।
  • वर्तमान में भी भारत के लोकसंगीत में ढोल, मृदंग, झांझ, मंजीरा, ढप, नगाड़ा, पखावज, एकतारा आदि वाद्य यंत्रों का प्रचलन है।
  • गांवों में लोग मृदंग बजाकर कीर्तन गीत गाते है।
  • मृदंग कर्नाटक संगीत में प्राथमिक ताल यंत्र होता है।
  • अमीर ख़ुसरो ने मृदंग को काट कर तबला बनाया और तबले का प्रयोग आधुनिक काल में गायन, वादन तथा नृत्य की संगति में होता है।
  • छत्तीसगढ़ में नवरात्रि के समय देवी पूजा होती है, उसमें एक जैसे गीत गाये जाते हैं। उसमें मृदंग का उपयोग होता है।
  • चैतन्य महाप्रभु ने अपने दोनों शिष्यों के सहयोग से ढोलक, मृदंग, झाँझ, मंजीरे आदि वाद्य यंत्र बजाकर व उच्च स्वर में नाच-गाकर हरि नाम संकीर्तन करना प्रारंभ किया।

बनावट

  • इनको पहले मिट्टी से ही बनाया जाता था लेकिन आजकल मिट्टी जल्दी फुट जने और जल्दी ख़राब होने के कारण लकड़ी का खोल बनाने लग गये है।
  • मृदंग को बकरे के खाल से दोनों तरफ छाया जाता है और इनके दोनों तरफ स्याही लगाया जाता है।
  • मृदंग ढोलक ही जैसे होते है।
  • मृदंग को भी हाथ से आघात करके बजाया जाता है।
  • मृदंग का एक सिरा काफ़ी छोटा और दूसरा सिरा काफ़ी बड़ा (लगभग दस इंच) होता है।