कंस क़िला
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:४१, २ नवम्बर २०१३ का अवतरण (Text replace - " ।" to "।")
पन्ना बनने की प्रक्रिया में है। आप इसको तैयार कर सकते हैं। हिंदी (देवनागरी) टाइप की सुविधा संपादन पन्ने पर ही उसके नीचे उपलब्ध है। |
कंस क़िला / Kans Kila / Kans Qila
- यह कंस का निवास स्थान या उसका राजभवन था। क़िले का भग्नावशेष आज भी उसकी साक्षी दे रहा है।
- यह क़िला आमेर के राजा मानसिंह ने 17वीं शताब्दी में बनवाया था।
- कंस क़िला और स्वामी घाट (स्वामी घाट के पास में) वसुदेव घाट के बीच में ब्रह्म घाट, वैकुण्ठ घाट और धारापतन है। तत्पश्चात असकुण्ड (असकुण्डा घाट) और मणिकर्णिका घाट के पश्चात विश्राम घाट है।
- यहीं पर पञ्चकोसी मथुरा परिक्रमा समाप्त होती है। अन्तरगृही परिक्रमा में विश्राम घाट के दक्षिण में गताश्रम नारायण का मन्दिर है।
- वर्तमान सती बुर्ज के पास ही दाहिनी ओर गली में चर्चिका देवी का दर्शन है। रंगेश्वर महादेव मंदिर के पास पूर्व की ओर सप्त सामुद्री कूप है।
- जंक्शन स्टेशन जाने वाले राजमार्ग पर रेल लाईन के नीचे शिव ताल है।
- वहीं से मधुवन जाने का रास्ता भी है। भरतपुर दरवाजे के समीप ही दीर्घ विष्णु का मन्दिर है।