ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
- मथुरा भ्रमण के समय श्रीकृष्ण, बलराम यहीं पर कंस की दासी कुब्जा से मिले थे।
- कुब्जा ने प्रीतिपूर्वक श्रीकृष्ण बलराम के अंगों में अंगराग सुशोभित किया था।
- श्रीकृष्ण ने देखते -देखते ही उसकी कमर और ठोढ़ी को अपने हाथों से स्पर्श कर उसे अप्सरा जैसी परम सुन्दरी किशोरी के रूप में परिणत कर दिया।
- कुब्जा ने काम भरी लजीली आँखों से उनकी ओर देखकर उन्हें अपने घर ले जाना चाहा, किन्तु श्रीकृष्ण अपना कार्य पूर्ण होने पर पीछे आने का वचन देकर चले गये।
- कंस–वध के पश्चात कृष्ण ने उद्धवजी के साथ उसके इसी निवास स्थान पर कुछ समय के लिए उपस्थित होकर उसका मनोरथ पूर्ण किया।