कुरूक्षेत्र

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Brajdis1 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:२०, २१ मई २००९ का अवतरण (नया पृष्ठ: ==कुरुक्षेत्र ( Kurukshetra )== कुरुक्षेत्र हरियाणा राज्य का एक प्रमुख जि...)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

कुरुक्षेत्र ( Kurukshetra )

कुरुक्षेत्र हरियाणा राज्य का एक प्रमुख जिला है । यह हरियाणा के उत्तर में स्थित है तथा अम्बाला, यमुना नगर, करनाल और कैथल से घिरा हुवा है । माना जाता है कि यहीं महाभारत की लड़ाई हुई थी और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश यहीं पर ज्योतीसर नामक स्थान पर दिया था । यह जिला बासमती चावल के उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है । कुरुक्षेत्र का पौराणिक महत्व अधिक माना जाता है । इसका त्रग्वेद और यजुर्वेद मे अनेक स्थानो पर वर्णन किया गया है । यहां की पौराणिक नदी सरस्वती का भी अत्यन्त महत्व है । इसके अतिरिक्त अनेक पुराणों, स्मृतियों और महर्षि वेदव्यास रचित महाभारत में इसका विस्तृत वर्णन किया गया हैं । विशेष तथ्य यह है कि कुरुक्षेत्र की पौराणीक सीमा 48 कोस की मानी गई है जिसमें कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त कैथल , करनाल, पानीपत और जिंद का क्षेत्र सम्मिलित हैं ।