चौमा

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

चौमा / Chauma

  • ग्राण्ड ट्रंक रोड पर स्थित यह गाँव भी उल्लेखनीय है।
  • यह स्थान परखम से एक मील पश्चिम तथा मथुरा से चार कोस पश्चिम में मथुरा दिल्ली मार्ग पर स्थित है।
  • सन 1757 में ब्रज की ओर बढ़ती हुई अहमदशाह अब्दाली की बर्बर सेना को रोकने के लिए महाराजा सूरजमल के वीर पुत्र जवाहर सिंह ने यहाँ सामना किया था।
  • इस भयंकर युद्ध में सैकड़ों जाट वीरों ने वीरगति प्राप्त की थी।
  • यहाँ ब्रह्माजी ने भयभीत होकर अनुताप करते हुए अपने चार मुखों से श्रीकृष्ण की स्तुति की थी।
  • इसलिए इस स्थान का नाम चौमुँहा हुआ।
  • चौमुँहा से एक मील दूर अझई नाम गाँव है।
  • यहाँ प्राचीन ब्रह्माजी का दर्शन है।
  • यह बहुत ही रमणीय स्थान है चौमुँहा का वर्तमान नाम चौमा (चार मुखोंवाला) है।