दुशासन
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
<sidebar>
- सुस्वागतम्
- mainpage|मुखपृष्ठ
- ब्लॉग-चिट्ठा-चौपाल|ब्लॉग-चौपाल
- विशेष:Contact|संपर्क
- समस्त श्रेणियाँ|समस्त श्रेणियाँ
- SEARCH
- LANGUAGES
__NORICHEDITOR__
- महाभारत के प्रमुख पात्र
- कृष्ण|कृष्ण
- अर्जुन|अर्जुन
- धृतराष्ट्र|धृतराष्ट्र
- द्रोणाचार्य|द्रोणाचार्य
- कुन्ती|कुन्ती
- दुर्योधन|दुर्योधन
- कर्ण|कर्ण
- अभिमन्यु|अभिमन्यु
- भीम|भीम
- द्रौपदी|द्रौपदी
- युधिष्ठिर|युधिष्ठिर
- वेदव्यास|वेदव्यास
- अश्वत्थामा|अश्वत्थामा
- गांधारी|गांधारी
- जरासंध|जरासंध
- भीष्म|भीष्म
- शकुनि|शकुनि
- संजय|संजय
</sidebar>
दु:शासन वध / Dushasan
भीम और दु:शासन का भंयकर युद्ध हुआ। दु:शासन धृतराष्ट्र-पुत्र था तथा भीम पांडु-पुत्र। अंततोगत्वा भीम की विजय हुई। उसने अपनी गदा से दु:शासन का सिर फोड़ दिया था। भीम ने घोर गर्जना के साथ कहा-'कौरवों की सभा में रजस्वला द्रौपदी के केश खींचकर उसके वस्त्रों का अपहरण करने वाले दु:शासन! आज तेरा ख़ून पी लूंगा।' तदनंतर दु:शासन ने एक रथ से पृथ्वी पर गिर जाने पर भी अपनी बांह उठाकर कहा,'यही वह बांह है जिससे मैंने तुम सबके देखते हुए द्रौपदी के बाल खींचे थे।' भीम अत्यंत क्रुद्ध होकर दु:शासन पर कूद पड़ा। उसने उसकी उठी हुई बांह शरीर से उखाड़कर दूर फेंक दी, फिर उसकी छाती चीरकर लहू-पान करने लगा। भीम का भयानक रूप देख सैनिक-चित्रसेन के साथ भागने लगे। राजकुमार ने कर्ण के भाई चित्रसेन को बाणों से बींधकर मार डाला। [१]