दोलोत्सव
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- पद्म पुराण[१] जिसमें आया है कि कलियुग में फाल्गुन चतुर्दशी पर आठवें प्रहर में या पूर्णिमा तथा प्रथमा के योग पर दोलोत्सव 3 दिनों या 5 दिनों तक किया जाता है।
- पालने में झूलते हुए कृष्ण को दक्षिणामुख हो एक बार देख लेने से पापों के भार से मुक्ति मिल जाती है।
- पद्मपुराण[२] में विष्णु का दोलोत्सव भी वर्णित है।
- चैत्र शुक्ल तृतीया पर गौरी का तथा[३] राम का दोलोत्सव[४] होता है।
- कृष्ण का दोलोत्सव चैत्र शुक्ल एकादशी[५] पर होता है।
- गायत्री के समान मन्त्र यह है—'ओं दोलारूढाय विद्महे माधवाय च धीमहि। तन्नो देवः प्रचोदयात्।।'
- आज भी मथुरा-वृन्दावन, अयोध्या, द्वारका, डाकोर आदि में कृष्ण का दोलोत्सव मनाया जाता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
अन्य संबंधित लिंक
|