नंदवंश

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Asha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १६:११, १८ जून २००९ का अवतरण (नया पृष्ठ: ==नंदवंश / Nandvansh== मगध देश का एक राजवंश जिसका आरंभ महापद्मनंद से 362 ई0 प...)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

नंदवंश / Nandvansh

मगध देश का एक राजवंश जिसका आरंभ महापद्मनंद से 362 ई0 पूर्व में हुआ था। इस वंश के शासकों की राज्य-सीमा व्यास नदी तक फैली थी। उनकी सैनिक शक्ति के भय से ही सिकंदर के सैनिकों ने व्यास नदी से आगे बढ़ना अस्वीकार कर दिया था। किंतु इस वंश का अंतिम शासक घनानंद बहुत दुर्बल और अत्याचारी था। कौटिल्य की सहायता से चंद्रगुप्त मौर्य ने 322 ई0 पूर्व में नंदवंश को समाप्त करके मौर्य वंश की नींव डाली।