ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
(बुलंद दरवाजा से पुनर्निर्देशित)
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
बुलंद दरवाजा / Buland Darwaza
- फ़तेहपुर सीकरी में अकबर के समय के अनेक भवनों, प्रासादों तथा राजसभा के भव्य अवशेष आज भी वर्तमान हैं।
- यहाँ की सर्वोच्च इमारत बुलंद दरवाजा है, जिसकी ऊंचाई भूमि से 280 फुट है।
- 52 सीढ़ियों के पश्चात दर्शक दरवाजे के अंदर पहुंचता है।
- दरवाजे में पुराने जमाने के विशाल किवाड़ ज्यों के त्यों लगे हुए हैं।
- शेख सलीम की मान्यता के लिए अनेक यात्रियों द्वारा किवाड़ों पर लगवाई हुई घोड़े की नालें दिखाई देती हैं।
- बुलंद दरवाजे को, 1602 ई॰ में अकबर ने अपनी गुजरात-विजय के स्मारक के रूप में बनवाया था।
- इसी दरवाजे से होकर शेख की दरगाह में प्रवेश करना होता है।
- बाईं ओर जामा मस्जिद है और सामने शेख का मज़ार। मज़ार या समाधि के पास उनके संबंधियों की क़ब्रें हैं।
सम्बंधित लिंक
मुग़ल साम्राज्य |
---|
| बादशाह | | | स्थापत्य | |
|