मौर्य वंश

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Sushma (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १४:५७, १८ मई २००९ का अवतरण (नया पृष्ठ: ==मौर्य राजवंश== मौर्य राजवंश (322-185 ईसा पूर्व) प्राचीन भारत का एक राजव...)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

मौर्य राजवंश

मौर्य राजवंश (322-185 ईसा पूर्व) प्राचीन भारत का एक राजवंश था । इसने 137 वर्ष भारत में राज्य किया । इसकी स्थापना का श्रेय चन्द्रगुप्त मौर्य और उसके मन्त्री कौटिल्य को दिया जाता है, जिन्होंने नन्दवंश के सम्राट घनानन्द को पराजित किया । यह साम्राज्य पूर्व में मगध राज्य में गंगा नदी के मैदानों (आज का बिहार एवं बंगाल) से शुरु हुआ । इसकी राजधानी पाटलिपुत्र (आज के पटना शहर के पास) थी । चन्द्रगुप्त मौर्य ने 322 ईसा पूर्व में इस साम्राज्य की स्थापना की और तेजी से पश्चिम की तरफ़ अपना साम्राज्य का विकास किया । उसने कई छोटे छोटे क्षेत्रीय राज्यों के आपसी मतभेदों का फायदा उठाया जो सिकन्दर के आक्रमण के बाद पैदा हो गये थे । 316 ईसा पूर्व तक मौर्य वंश ने पूरे उत्तरी पश्चिमी भारत पर अधिकार कर लिया था । अशोक के राज्य में मौर्य वंश का बेहद विस्तार हुआ ।

शासकों की सूची

  • चन्द्रगुप्त मौर्य 322 ईसा पूर्व- 298 ईसा पूर्व
  • बिन्दुसार 297 ईसा पूर्व -272 ईसा पूर्व
  • अशोक 273 ईसा पूर्व -232 ईसा पूर्व
  • दशरथ मौर्य 232 ईसा पूर्व- 224 ईसा पूर्व
  • सम्प्रति 224 ईसा पूर्व- 215 ईसा पूर्व
  • शालिसुक 215 ईसा पूर्व- 202 ईसा पूर्व
  • देववर्मन् 202 ईसा पूर्व -195 ईसा पूर्व
  • शतधन्वन् मौर्य 195 ईसा पूर्व 187 ईसा पूर्व
  • बृहद्रथ मौर्य 187 ईसा पूर्व- 185 ईसा पूर्व