शुक्तिमती

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Gaurav (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०८:३३, ६ दिसम्बर २००९ का अवतरण
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ


शुक्तिमती / Shuktimati

महाभारत काल में चेदि देश (बुंदेलखंड तथा जबलपुर का भू-भाग) की राजधानी। इसे शुक्तिसाह्वय भी कहा गया है (महा॰ आश्वमेधिक॰ 83,2)। चेदिदेश का राजा शिशुपाल था जिसका वध श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में किया था। चेतियजातक में वर्णित सोत्थिवती (नगरी) जिसे चेदी या चेति राज्य की राजधानी कहा गया है शुक्तिमती का ही पाली रूप है। जान पड़ता है शुक्तिमती नदी के नाम पर ही नगरी का नाम भी प्रसिद्ध हो गया था।