सदस्य:फ़ौज़िया ख़ान/Sandbox

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
स्थानीय सूचना
फ़ौज़िया ख़ान/Sandbox

Birla-Temple-1.jpg
मार्ग स्थिति: यह मन्दिर वृन्दावन मार्ग, मथुरा पर स्थित है ।
आस-पास: गायत्री तपोभूमि, प्रेम महाविधालय, मेथोडिस्ट हस्पताल, चामुण्डा देवी मन्दिर
पुरातत्व: निर्माणकाल- उन्नीसवीं शताब्दी
वास्तु: मन्दिर परिसर में श्रीमद् भगवत गीता स्तंभ स्थित है ।
स्वामित्व: सेठ जुगलकिशोर बिरला
प्रबन्धन:
स्त्रोत: इंटैक
अन्य लिंक:
अन्य:
सावधानियाँ:
मानचित्र:
अद्यतन: 2009

बिरला मंदिर / Birla Temple

मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर मथुरा से प्रायः 5 कि॰मी॰ पर बिरलाजी का मन्दिर बना है। इसे गीता मन्दिर भी कहा जाता है। सेठ जुगलकिशोर बिरला ने इसका निर्माण कराया था। यह दिल्ली के विशाल भव्य लक्ष्मीनारायण मन्दिर का ही छोटा रूप है। मन्दिर एक प्रशस्त लम्बे-चौड़े विशाल भूभाग में बना हुआ है, जो ऊँची पक्की चहारदीवारी से घिरा है। इसमें पांचजन्य शंख और सुदर्शन चक्र लिये हुए भगवान श्रीकृष्ण की भव्य श्वेत प्रतिमा प्रतिष्ठित हैं। साथ ही भगवान सीता राम एवं भगवान लक्ष्मीनारायन के भी विग्रह प्रितिष्ठित हैं। देवालय के उत्तर में लाल पत्थर का एक स्तंभ है, जिस पर सम्पूर्ण गीता खुदी हुई है। मन्दिर का परिषद रमणीक उ़द्यान से आच्छादित है। मन्दिर के सामने यात्रियों के विश्राम के लिए धर्मशाला भी बनी हुई है।

वृन्दाबनस्थ प्रमुख मन्दिर और दर्शनीय स्थलों की अद्यतन सूची इस प्रकार है-

वीथिका

अन्य लिंक

साँचा:Mathura temple