सायण

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
(सायणाचार्य से पुनर्निर्देशित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

सायण / Sayan

  • वेदों के सर्वमान्य भाष्यकर्ता सायण दक्षिण भारत के निवासी थे।
  • वे महान राजनीतिज्ञ भी थे।
  • इनका समय चौदहवीं शताब्दी माना जाता है।
  • पहले ये विजयनगर राज्य के मंत्री थे।
  • बाद में सन्यास ले लिया और श्रृंगेरी मठ के अधिष्ठाता बन गए।
  • अपने जीवन के पच्चीस वर्षों में ये वेदों के भाष्य करते रहे।
  • सायण से पहले किसी ने भी समस्त वेद ग्रन्थ राशि का इतना सुविचारित भाष्य नहीं किया था।
  • इनके भाष्य में वैदिक विधि-विधानों का भी स्पष्टीकरण है और उनके आध्यात्मिक अर्थ का भी।
  • लोग यह मानते हैं कि वेदों के विषय दुर्ग के रहस्य को खोलने के लिए सायण-भाष्य सचमुच चाबी का काम करता है।
  • सायण की मृत्यु 1387 ई॰ में हुई।