"हनुमान जी की आरती" के अवतरणों में अंतर
(नया पृष्ठ: {{menu}}
==आरती हनुमान जी== आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुन...) |

पंक्ति १: | पंक्ति १: | ||
{{menu}}
| {{menu}}

==आरती हनुमान जी== | ==आरती हनुमान जी== | ||
+ | [[चित्र:Hanuman.jpg|thumb|250|हनुमान
Hanuman]] | ||
आरती कीजै हनुमान लला की ।
| आरती कीजै हनुमान लला की ।

०७:२१, २३ नवम्बर २००९ का अवतरण
आरती हनुमान जी
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
जाके बल से गिरिवर काँपे,
रोग दोष जाके निकट न झाँके।
अंजनि पुत्र महा बलदायी,
संतन के प्रभु सदा सहायी॥ आरती कीजै हनुमान लला की ।
दे बीड़ा रघुनाथ पठाये,
लंका जाय सिया सुधि लाये ।
लंका सौ कोटि समुद्र सी खाई,
जात पवनसुत बार न लाई ॥ आरति कीजै हनुमान लला की ।
लंका जारि असुर संघारे,
सिया रामजी के काज संवारे ।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे,
आन संजीवन प्राण उबारे ॥ आरती कीजै हनुमान लला की ।
पैठि पाताल तोड़ि यम कारे,
अहिरावन की भुजा उखारे ।
बाँये भुजा असुरदल मारे,
दाहिने भुजा संत जन तारे ॥ आरति कीजै हनुमान लला की ।
सुर नर मुनि जन आरति उतारे,
जय जय जय हनुमान उचारे ।
कंचन थार कपूर लौ छाई,
आरती करती अंजना माई ॥ आरती कीजै हनुमान लला की ।
जो हनुमान जी की आरति गावे,
बसि वैकुण्ठ परम पद पावे ।
आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥