असंग बौद्धाचार्य

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

आचार्य असङ्ग / Acharya Asang

  • आर्य असंग, वसुबन्धु एवं विरिञ्चिवत्स तीनों भाई थे। इनमें आर्य असंग सबसे बड़े एवं विरिञ्चिवत्स सबसे छोटे थे।
  • गान्धार प्रदेश के पुरुषपुर में इनका जन्म हुआ था। ये कौशिकगोत्रीय ब्राह्मण थे। एक अन्य परम्परा के अनुसार असंग और वसुबन्धु की माँ एक थीं, किन्तु पिता भिन्न-भिन्न थे।
  • तारानाथ के अनुसार माता ब्राह्मणी थी और उनका नाम प्रकाशशीला था। असंग के पिता क्षत्रिय थे तथा वसुबन्धु के पिता ब्राह्मण।
  • इनके काल के बारे में अत्यधिक वाद-विवाद है, किन्तु सबका परिशीलन करने के अनन्तर इनका काल चतुर्थ शताब्दी मानना उचित है।
  • आचार्य असंग बौद्ध दर्शन के योगाचार अर्थात विज्ञानवाद प्रस्थान के प्रवर्तक हैं।
  • परम्परा के अनुसार अनागत बुद्ध मैत्रेय बोधिसत्त्व ने तुषितलोक में आर्य असंग को पाँच ग्रन्थ प्रकाशित किये थे, जिनका असंग ने लोक में प्रसार किया।
  • इधर विद्वानों की यह धारणा बनी कि जिन ग्रन्थों के बारे में ऐसी प्रसिद्धि है, वे असंग के गुरु किसी मानवरूपी मैत्रेयनाथ की रचनाएँ हैं। अत: अब यह सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि योगाचार प्रस्थान के प्रवर्तक वस्तुत: मैत्रेयनाथ हैं।
  • योगाचार (विज्ञानवाद) के विकास के इतिहास में असंग अत्यधिक महत्वपूर्ण आचार्य हैं। मैत्रेयनाथ की समस्त रचनाएँ विज्ञानवादविषयक ही हैं, यह निश्चितरूप से नहीं कहा जा सकता।
  • उत्तरतन्त्र और अभिसमयालङ्कार तो निश्चय ही माध्यमिक ग्रन्थ हैं। असंग के साहित्य में विज्ञानवाद का बहुत प्रतिपादन है।
  • आचार्य असंग की शैली आगमों की तरह है और उन्होंने युक्ति से अधिक आगमों का आश्रय लिया है।
  • आचार्य असंग की अनेक कृतियाँ हैं, जिनका संस्कृत मूल प्राय: अनुपलब्ध है।
  • भोटभाषा में उनका अनुवाद उपलब्ध होता है। तथा वे वहाँ के 'तन-ग्युर' संग्रह में संकलित हैं।

सम्बंधित लिंक

<sidebar>

  • सुस्वागतम्
    • mainpage|मुखपृष्ठ
    • ब्लॉग-चिट्ठा-चौपाल|ब्लॉग-चौपाल
      विशेष:Contact|संपर्क
    • समस्त श्रेणियाँ|समस्त श्रेणियाँ
  • SEARCH
  • LANGUAGES

__NORICHEDITOR__

  • महायान के आचार्य
    • नागार्जुन बौद्धाचार्य|नागार्जुन आचार्य
    • आर्यदेव बौद्धाचार्य|आर्यदेव आचार्य
    • बुद्धपालित बौद्धाचार्य|बुद्धपालित आचार्य
    • भावविवेक बौद्धाचार्य|भावविवेक आचार्य
    • चन्द्रकीर्ति बौद्धाचार्य|चन्द्रकीर्ति आचार्य
    • असंग बौद्धाचार्य|असंग आचार्य
    • वसुबन्धु बौद्धाचार्य|वसुबन्धु आचार्य
    • स्थिरमति बौद्धाचार्य|स्थिरमति आचार्य
    • दिङ्नाग बौद्धाचार्य|दिङ्नाग आचार्य
    • धर्मकीर्ति बौद्धाचार्य|धर्मकीर्ति आचार्य
    • बोधिधर्म बौद्धाचार्य|बोधिधर्म आचार्य
    • शान्तरक्षित बौद्धाचार्य|शान्तरक्षित आचार्य
    • कमलशील बौद्धाचार्य|कमलशील आचार्य
    • पद्मसंभव बौद्धाचार्य|पद्मसंभव आचार्य
    • शान्तिदेव बौद्धाचार्य|शान्तिदेव आचार्य
    • दीपङ्कर श्रीज्ञान बौद्धाचार्य|दीपङ्कर श्रीज्ञान आचार्य

</sidebar>