कौशल

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Asha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:१९, १६ जून २००९ का अवतरण
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

कौशल ( कोसल ) ( कोशल )

कोशल- जनपद का नाम, जिसकी राजधानी अयोध्या थी । पौराणिक 16 महाजनपदों में से एक । उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिला, गोंडा और बहराइच के क्षेत्र शामिल थे । वाल्मीकि रामायण (1.4.5) में इसका उल्लेख है:

कोसलो नाम मुदित: स्फीतो जनपदो महान्।

निविष्ट: सरयूतीरे प्रभूत धनधान्यवान् ॥

[कोसल नामक महान् जनपद विस्तृत और सुखी था। यह सरयू के किनारे स्थित और प्रभूत धन-धान्य से युक्त था।] कहीं-कहीं अयोध्या नगरी के लिए ही इसका प्रयोग हुआ हैं।