त्रिभंगी टीका

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

<sidebar>

  • सुस्वागतम्
    • mainpage|मुखपृष्ठ
    • ब्लॉग-चिट्ठा-चौपाल|ब्लॉग-चौपाल
      विशेष:Contact|संपर्क
    • समस्त श्रेणियाँ|समस्त श्रेणियाँ
  • SEARCH
  • LANGUAGES

__NORICHEDITOR__

  • जैन दर्शन
    • जैन दर्शन का उद्भव और विकास|उद्भव और विकास
    • ॠषभनाथ तीर्थंकर|ॠषभनाथ तीर्थंकर
    • तीर्थंकर पार्श्वनाथ|पार्श्वनाथ तीर्थंकर
    • नेमिनाथ तीर्थंकर|नेमिनाथ तीर्थंकर
    • तीर्थंकर उपदेश|तीर्थंकर उपदेश
    • तीर्थंकर|तीर्थंकर
    • महावीर|महावीर
    • जैन तार्किक और उनके न्यायग्रन्थ|तार्किक और न्यायग्रन्थ
    • जैन आचार-मीमांसा|आचार-मीमांसा
    • जैन दर्शन में अध्यात्म|अध्यात्म
    • जैन दर्शन और उसका उद्देश्य|उद्देश्य
    • जैन दर्शन के प्रमुख ग्रन्थ|प्रमुख ग्रन्थ

</sidebar>

त्रिभंगी टीका

  1. आस्रवत्रिभंगी,
  2. बंधत्रिभंगी,
  3. उदयत्रिभंगी और
  4. सत्त्वत्रिभंगी-इन 4 त्रिभंगियों को संकलित कर टीकाकार ने इन पर संस्कृत में टीका की है।
  • आस्रवत्रिभंगी 63 गाथा प्रमाण है।
  • इसके रचयिता श्रुतमुनि हैं।
  • बंधत्रिभंगी 44 गाथा प्रमाण है तथा उसके कर्ता नेमिचन्द शिष्य माधवचन्द्र हैं।
  • उदयत्रिभंगी 73 गाथा प्रमाण है और उसके निर्माता नेमिचन्द्र हैं।
  • सत्त्व त्रिभंगी 35 गाथा प्रमाण है और उसके कर्ता भी नेमिचन्द्र हैं।
  • इन चारों पर सोमदेव ने संस्कृत में व्याख्याएँ लिखी हैं।
  • ये सोमदेव, यशस्तित्वक चम्पू काव्य के कर्ता प्रसिद्ध सोमदेव से भिन्न और 16वीं, 17वीं शताब्दी के एक भट्टारक विद्वान हैं।
  • इनकी संस्कृत भाषा बहुत स्खलित प्रतीत होती है। उन्होंने अपनी इस त्रिभंगी चतुष्टय पर लिखी गई टीका की भाषा को 'लाटीय भाषा' कहा है।
  • टीका में सोमदेव ने कर्मों के आस्रव, बंध, उदय और सत्वविषय का कथन किया है, जो सामान्य जिज्ञासुओं के लिए उपयोगी है।

सम्बंधित लिंक