दोलोत्सव

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Maintenance (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १४:०७, २१ सितम्बर २०१० का अवतरण (Text replace - '{{लेख प्रगति |आधार=आधार1 |प्रारम्भिक= |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}' to '')
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
  • भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
  • पद्म पुराण[१] जिसमें आया है कि कलियुग में फाल्गुन चतुर्दशी पर आठवें प्रहर में या पूर्णिमा तथा प्रथमा के योग पर दोलोत्सव 3 दिनों या 5 दिनों तक किया जाता है।
  • पालने में झूलते हुए कृष्ण को दक्षिणामुख हो एक बार देख लेने से पापों के भार से मुक्ति मिल जाती है।
  • पद्मपुराण[२] में विष्णु का दोलोत्सव भी वर्णित है।
  • चैत्र शुक्ल तृतीया पर गौरी का तथा[३] राम का दोलोत्सव[४] होता है।
  • कृष्ण का दोलोत्सव चैत्र शुक्ल एकादशी[५] पर होता है।
  • गायत्री के समान मन्त्र यह है—'ओं दोलारूढाय विद्महे माधवाय च धीमहि। तन्नो देवः प्रचोदयात्।।'
  • आज भी मथुरा-वृन्दावन, अयोध्या, द्वारका, डाकोर आदि में कृष्ण का दोलोत्सव मनाया जाता है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पद्मपुराण (4|80|45-50)
  2. पद्मपुराण (6|85)
  3. पुरुषचिन्तामणि 85, व्रतराज 84
  4. समयमयूख 35
  5. पद्मपुराण 6|85

अन्य संबंधित लिंक