वरुण

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
आदित्य चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०३:५३, ५ मार्च २०१० का अवतरण (Text replace - '[[category' to '[[Category')
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

वरूण / Varun

  • सर्वप्रथम समस्त सुरासुरों को जीत कर राजसूय-यज्ञ जलाधीश वरूण ने ही किया था।
  • वरूण सम्पूर्ण सम्राटों के सम्राट हैं।
  • वरूण पश्चिम दिशा के लोकपाल और जलों के अधिपति हैं।
  • पश्चिम समुद्र-गर्भ में इनकी रत्नपुरी विभावरी है।
  • वरूण का मुख्य अस्त्र पाश है।
  • वरूण के पुत्र पुष्कर इनके दक्षिण भाग में सदा उपस्थित रहते हैं।
  • अनावृष्टि के समय भगवान वरूण की उपासना प्राचीन काल से होती है। ये जलों के स्वामी, जल के निवासी हैं।
  • श्रुतियों में वरूण की स्तुतियाँ हैं।
  • कुछ आचार्यों के मत से केवल देवराज इन्द्र का पद कर्म के द्वारा प्राप्त होता है।
  • वरूण, कुबेर, यम आदि लोकपाल कारक-कोटि के हैं।
  • वरूण भगवान के ही स्वरूप हैं।