विद्यानन्द

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

आचार्य विद्यानन्द / Acharya Vidhyanand

  • आचार्य विद्यानन्द उन सारस्वत मनीषियों में गणनीय हैं, जिन्होंने एक-से-एक विद्वत्तापूर्ण ग्रन्थों की रचना की हैं।
  • इनका समय ई॰ 775-840 है।
  • इन्होंने अपने समग्र ग्रन्थ प्राय: दर्शन और न्याय पर ही लिखे हैं, जो अद्वितीय और बड़े महत्त्व के हैं। ये दो तरह के हैं-
  1. टीकात्मक, और
  2. स्वतंत्र।
  • टीकात्मक ग्रन्थ निम्न हैं-
  1. तत्त्वार्थश्लोकवार्तिक (साभाष्य),
  2. अष्टसहस्री (देवागमालंकार) और
  3. युक्त्यनुशासनालंकार।
  • प्रथम टीका आचार्य गृद्धपिच्छ के तत्त्वार्थसूत्र पर पद्यवार्तिकों और उनके विशाल भाष्य के रूप में है।
  • द्वितीय टीका आचार्य समन्तभद्र के देवागम (आप्तमीमांसा) पर गद्य में लिखी गयी अष्टसहस्री है।
  • ये दोनों टीकाएँ अत्यन्त दुरूह, क्लिष्ट और प्रमेयबहुल हैं। साथ ही गंभीर और विस्तृत भी हैं।
  • तीसरी टीका स्वामी समन्तभद्र के ही दूसरे तर्कग्रन्थ युक्त्यनुशासन पर रची गयी है।
  • यह मध्यम परिमाण की है और विशद है।
  • इनकी स्वतन्त्र कृतियाँ निम्न प्रकार हैं-
  1. विद्यानन्दमहोदय,
  2. आप्त-परीक्षा,
  3. प्रमाण-परीक्षा,
  4. पत्र-परीक्षा,
  5. सत्यशासन-परीक्षा और
  6. श्री पुरपार्श्वनाथस्तोत्र।
  • इस तरह इनकी 9 कृतियाँ प्रसिद्ध हैं।
  • इनमें 'विद्यानन्द महोदय' को छोड़कर सभी उपलब्ध हैं।
  • सत्यशासनपरीक्षा अपूर्ण है, जिससे वह विद्यानन्द की अन्तिम रचना प्रतीत होती है।
  • विद्यानन्द और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व आदि पर विस्तृत विमर्श इस लेख के लेखक द्वारा लिखित आप्तपरीक्षा की प्रस्तावना तथा 'जैन दर्शन और प्रमाणशास्त्र परिशीलन<balloon title="पृ0 262-312" style=color:blue>*</balloon>' में किया गया है। वह दृष्टव्य है।

सम्बंधित लिंक