सांख्यवृत्ति

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
अश्वनी भाटिया (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०७:४५, ९ जुलाई २०१० का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

सांख्यवृत्ति

  • यह सांख्यकारिका की वृत्ति है।
  • इसका प्रकाशन सन 1973 में गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।
  • इसका सम्पादन ई.ए. सोलोमन ने किया।
  • उनके अनुसार यह सांख्यकारिका की प्राचीनतम टीका है।
  • इसके रचयिता का नामोल्लेख नहीं है।
  • सोलोमन के अनुसार यह संभवत: स्वयं कारिकाकार ईश्वरकृष्ण की रचना है और परमार्थ कृत चीनी अनुवाद का यह आधार रहा है।
  • परमार्थ कृत चीनी भाषा के अनुवाद में 63वीं कारिका नहीं पाई जाती जबकि सांख्यवृत्ति में यह कारिका भाष्य सहित उपलब्ध है।
  • सांख्यवृत्ति में 71वीं कारिका तक ही भाष्य किया गया है।
  • 27वीं कारिका प्रचलित कारिका जैसी न होकर इस प्रकार है-

संकल्पमत्र मनस्तच्चेन्द्रियमुभयथा समाख्यातम्।
अन्तस्त्रिकालविषयं तस्मादुभयप्रचारं तत्॥

  • ऐसा ही रूप युक्तिदीपिका में भी है।
  • सांख्यवृत्ति का संभावित रचनाकाल ईसा की 6वीं शताब्दी है।

सम्बंधित लिंक