कठरूद्रोपनिषद

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Maintenance (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित १२:५१, २९ जुलाई २०१० का अवतरण (Text replace - '==उपनिषद के अन्य लिंक== {{उपनिषद}}' to '==सम्बंधित लिंक== {{संस्कृत साहित्य}}')
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

<sidebar>

  • सुस्वागतम्
    • mainpage|मुखपृष्ठ
    • ब्लॉग-चिट्ठा-चौपाल|ब्लॉग-चौपाल
      विशेष:Contact|संपर्क
    • समस्त श्रेणियाँ|समस्त श्रेणियाँ
  • SEARCH
  • LANGUAGES

__NORICHEDITOR__

  • सुस्वागतम्
    • mainpage|मुखपृष्ठ
    • ब्लॉग-चिट्ठा-चौपाल|ब्लॉग-चौपाल
      विशेष:Contact|संपर्क
    • समस्त श्रेणियाँ|समस्त श्रेणियाँ
  • SEARCH
  • LANGUAGES

__NORICHEDITOR__

  • कृष्ण यजुर्वेदीय उपनिषद
    • अक्षि उपनिषद|अक्षि उपनिषद
    • अमृतनादोपनिषद|अमृतनादोपनिषद
    • कठोपनिषद|कठोपनिषद
    • कठरूद्रोपनिषद|कठरूद्रोपनिषद
    • कलिसन्तरणोपनिषद|कलिसन्तरणोपनिषद
    • कैवल्योपनिषद|कैवल्योपनिषद
    • कालाग्निरूद्रोपनिषद|कालाग्निरूद्रोपनिषद
    • चाक्षुषोपनिषद|चाक्षुषोपनिषद
    • क्षुरिकोपनिषद|क्षुरिकोपनिषद
    • तैत्तिरीयोपनिषद|तैत्तिरीयोपनिषद
    • दक्षिणामूर्ति उपनिषद|दक्षिणामूर्ति उपनिषद
    • ध्यानबिन्दु उपनिषद|ध्यानबिन्दु उपनिषद
    • नारायणोपनिषद|नारायणोपनिषद
    • रूद्रहृदयोपनिषद|रूद्रहृदयोपनिषद
    • शारीरिकोपनिषद|शारीरिकोपनिषद
    • शुकरहस्योपनिषद|शुकरहस्योपनिषद
    • श्वेताश्वतरोपनिषद|श्वेताश्वतरोपनिषद

</sidebar>

कठरुद्रोपनिषद

  • कृष्ण यजुर्वेदीय शाखा के इस उपनिषद में देवताओं द्वारा भगवान प्रजापति से 'ब्रह्मविद्या' जानने की जिज्ञासा की गयी है। प्रारम्भ में संन्यास ग्रहण करने की विधि बतायी गयी है। संन्यास ग्रहण करने के उपरान्त विविध अनुशासनों का वर्णन है। उसके बाद 'ब्रह्म' और 'माया' का वर्णन है। अन्त में वेदान्त का सार बताया गया है।
  • प्रजापति देवताओं को बताते हैं कि संन्यास ग्रहण करने वाले साधक को मुण्डन कराके व अपने परिवार से अनुमति लेकर ही संन्यास मार्ग ग्रहण करना चाहिए। उसे सभी प्रकार के अलंकरणों का त्याग कर देना चाहिए। समस्त प्राणियों के कल्याण हेतु ही आत्मतत्त्व का चिन्तन करना चाहिए। उसे समस्त आलस्य प्रमाद आदि का त्याग करके संयमपूर्वक ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  • जो जगत को प्रकाश देने वाला है, नित्य प्रकाश स्वरूप हे, वह समस्त जगत का साक्षी, निर्मल आकृति वाला सभी का 'आत्मा' है। वह ज्ञान और सत्य-रूप में अद्वितीय 'परब्रह्म' है। वही सबका आश्रय-स्थल है। वह सबका सार रस-स्वरूप है। जो इस अद्वैत-रूप' 'ब्रह्म' को प्राप्त करने की साधना करता है, वही 'संन्यासी' है।
  • बुद्धिमान पुरुष अपने आपको 'मैं सब उपाधियों से मुक्त हूं' ऐसा मानकर मुक्तावस्था का सतत चिन्तन करते हैं। यही वेदान्त का रहस्य है। जीव अपने कर्मों से ही उत्पन्न होता है और स्वयं ही मृत्यु को प्राप्त होता है।


सम्बंधित लिंक