दशमी

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०८:४४, २७ दिसम्बर २०११ का अवतरण (Text replace - "गुरू" to "गुरु")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

दशमी / Dashami

  • सूर्य से चन्द्र का अन्तर जब 109° से 120° तक होता है, तब शुक्ल पक्ष की दशमी और 289° से 300° तक कृष्ण दशमी रहती है।
  • इस ‘पूर्णा’ संज्ञक तिथि के स्वामी यम हैं, जिसका विशेष नाम ‘धर्मिणी’ है।
  • इस तिथि को सामान्य रूप से ‘द्रव्यदा’ भी कहते हैं।
  • शनिवार को दशमी मृत्युदा तथा गुरुवार को सिद्धिदा होती है।
  • आश्विन मास में दशमी मास शून्य संज्ञक होने से शुभ कार्यों में वर्जित होती है।
  • दशमी की दिशा उत्तर है।
  • भविष्य पुराण के अनुसार दशमी तिथि को यमराज (काल) की पूजा करने से आरोग्य तथा दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
  • दशमी तिथि को शिव जी का वास अनुकूल न होने से शिव पूजन वर्जित है।
  • चन्द्रमा की इस दसवीं कला का अमृत पान वायु देव करते हैं।
  • विशेष – दशमी तिथि मंगल ग्रह की जन्म तिथि है। इसलिये शुभ कार्यों में वर्जित माना जाता है।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख