ताड़का

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Yogesh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०७:५३, १२ नवम्बर २००९ का अवतरण
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ


ताड़का / Tadka

  • मारीच-सुबाहु की माता, सुकेतु नामक यक्ष की पुत्री, जो अगस्त्य ऋषि के शाप से राक्षसी हो गयी थी।
  • यह सरयू के निकट ताड़का वन में रहकर ऋषियों के यज्ञों में बाधा डालती थी।
  • अत्याचार से पीड़ित होकर विश्वामित्र उसके वध के लिए राम-लक्ष्मण को दशरथ से माँगकर ले गये।
  • स्त्री जानकर राम उसे मारने में संकोच कर रहे थे, किन्तु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर उन्होंने उसे मार डाला।
  • इसका दूसरा नाम 'सुकेतुसुता' भी है।