मौसल पर्व महाभारत
आदित्य चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०७:१२, ९ जनवरी २०१० का अवतरण (Text replace - '{{Menu}}<br />' to '{{Menu}}')
मौसल पर्व / Mausal Parv
मौसल पर्व में कोई उपपर्व नहीं है, और अध्यायों की संख्या भी केवल 8 है। इस पर्व में ॠषि-शापवश साम्ब के उदर से मुसल की उत्पत्ति तथा समुद्र-तट पर चूर्ण करके फेंके गये मुसलकणों से उगे हुए सरकण्डों से यादवों का आपस में लड़कर विनष्ट हो जाना, बलराम और श्रीकृष्ण का परमधाम-गमन और समुद्र द्वारा द्वारकापुरी को डुबो देने का वर्णन है।