अधिरथ

ब्रज डिस्कवरी, एक मुक्त ज्ञानकोष से
Ashwani Bhatia (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ०८:२३, ५ जनवरी २०१० का अवतरण (Text replace - '{{menu}}<br />' to '{{menu}}')
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

अधिरथ / Adhirath

  • अंग वंश में उत्पन्न सत्कर्मा के पुत्र थे।
  • इनकी पत्नी का नाम राधा था।
  • ये धृतराष्ट्र के सखा और सारथी थे।
  • कर्ण को पाल-पोसकर इन्होंने ही बड़ा किया था।
  • कर्ण के जन्म ग्रहण करते ही कुन्ती ने उन्हें एक मंजूषा में रखकर गंगा में प्रवाहित कर दिया। यह पेटी अधिरथ और राधा को गंगा में जल-क्रीडा करते समय मिली।
  • दम्पति निस्सन्तान थे, अत: कर्ण का पुत्र की भाँति भरण-पोषण किया।