भाव संग्रह
अश्वनी भाटिया (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित ११:३८, ७ अगस्त २०१० का अवतरण
<sidebar>
- सुस्वागतम्
- mainpage|मुखपृष्ठ
- ब्लॉग-चिट्ठा-चौपाल|ब्लॉग-चौपाल
- विशेष:Contact|संपर्क
- समस्त श्रेणियाँ|समस्त श्रेणियाँ
- SEARCH
- LANGUAGES
__NORICHEDITOR__
- जैन दर्शन
- जैन दर्शन का उद्भव और विकास|उद्भव और विकास
- ॠषभनाथ तीर्थंकर|ॠषभनाथ तीर्थंकर
- तीर्थंकर पार्श्वनाथ|पार्श्वनाथ तीर्थंकर
- नेमिनाथ तीर्थंकर|नेमिनाथ तीर्थंकर
- तीर्थंकर उपदेश|तीर्थंकर उपदेश
- तीर्थंकर|तीर्थंकर
- महावीर|महावीर
- जैन तार्किक और उनके न्यायग्रन्थ|तार्किक और न्यायग्रन्थ
- जैन आचार-मीमांसा|आचार-मीमांसा
- जैन दर्शन में अध्यात्म|अध्यात्म
- जैन दर्शन और उसका उद्देश्य|उद्देश्य
- जैन दर्शन के प्रमुख ग्रन्थ|प्रमुख ग्रन्थ
</sidebar>
भावसंग्रह
- आचार्य देवसेन ने प्राकृत में एक भावसंग्रह लिखा है। उसी का यह संस्कृत अनुवाद है। दोनों ग्रन्थों को आमने सामने रखकर देखने पर यह बात स्पष्ट हो जाती है कि यह संस्कृत भावसंग्रह प्राकृतभावसंग्रह का शब्द न होकर अर्थश: भावानुवाद है। रचना अनुष्टुप् छन्द में है। इसके कर्ता अथवा रूपान्तरकार भट्टारक लक्ष्मीचंद्र के शिष्य पंडित वामदेव हैं। प्राकृत व संस्कृत दोनों भावसंग्रहों का तुलनात्मक अध्ययन करने पर उनमें कई बातों में वैशिष्ट्य भी दिखाई देता है।
- उदाहरण की लिए पंचम गुणस्थान का कथन करते हुए संस्कृत भाव संग्रह में 11 प्रतिमाओं का भी कथन है, जो मूल प्राकृतभावसंग्रह में नहीं है। प्राकृतभावसंग्रह में जिन चरणों में चंदनलेप का कथन है वह संस्कृत भावसंग्रह में नहीं है। देवपूजा, गुरु उपासना आदि षट्कर्मों का संस्कृत भावसंग्रह में कथन है। प्राकृत भावसंग्रह में उनका कथन नहीं है, आदि । इस संस्कृत भावसंग्रह में कुल श्लोक 782 हैं, रचना साधारण है। इसमें गीता के उद्धरण भी कई स्थलों पर दिए गए हैं। कई सैद्धान्तिक विषयों का खंडन-मंडन भी उपलब्ध है। जैसे-नित्यैकान्त, क्षणिकैकान्त, वैनयिकवाद, केवलीभुक्ति, स्त्रीमोक्ष, सग्रंथमोक्ष आदि की समीक्षा करके अपने पक्ष को प्रस्तुत किया गया है।
सम्बंधित लिंक
|