ऋद्धि सिद्धि
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
ऋद्धि सिद्धि / Riddhi Siddhi
ऋद्धि सिद्धि गणेश जी की पत्नियाँ हैं। गणेश की पूजा यदि विधिवत की जाए, तो इनकी पतिव्रता पत्नियां ऋद्धि-सिद्धि भी प्रसन्न होकर घर-परिवार में सुख शांति और संतान को निर्मल विद्या-बुद्धि देती है। प्रजापति विश्वकर्मा की सिद्धि-ऋद्धि नामक दो कन्याएँ हैं जो गणेश जी की पत्नियाँ हैं। सिद्धि से 'क्षेम' और ऋद्धि से 'लाभ' नाम के शोभासम्पन्न दो पुत्र हुए।
पौराणिक उल्लेख
- शास्त्रों के मुताबिक भगवान श्री गणेश की दो पत्नियां ऋद्धि-सिद्धि व पुत्र लाभ व क्षेम बताए गए हैं। जिनको लोक पंरपराओं में शुभ-लाभ भी कहा जाता है।
- जहां भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं तो उनकी पत्नियां ऋद्धि-सिद्धि यशस्वी, वैभवशाली व प्रतिष्ठित बनाने वाली होती है।
- वहीं शुभ-लाभ हर सुख-सौभाग्य देने के साथ उसे स्थायी और सुरक्षित रखते हैं।
- शास्त्रों में ऐसे ही सुख-सौभाग्य की चाहत पूरी करने के लिए बुधवार व चतुर्थी को गणेश पूजन में श्री गणेश के साथ ऋद्धि-सिद्धि व लाभ-क्षेम का विशेष मंत्रों से स्मरण व पूजा बहुत ही शुभ माना गया है।
- श्री गणेश सहित पांच विशेष मंत्र व पूजा की सरल विधि -
- बुधवार को स्नान के बाद ऋद्धि-सिद्धि सहित भगवान गणेश की मूर्ति को जल स्नान के बाद उनके आस-पास लाभ-क्षेम स्वरूप दो स्वस्तिक बनाएं।
- श्री गणेश व परिवार की केसरिया चंदन, अक्षत, दूर्वा अर्पित कर पूजा करें। इसके बाद नीचे लिखे अलग-अलग मंत्र बोलकर श्री गणेश व उनके परिवार को फूल चढ़ाकर शुभ व मंगल कामनाएं करें -
- श्री गणेश –
ॐ गं गणपतये नम:।
- ऋद्धि –
ॐ हेमवर्णायै ऋद्धये नम:।
- सिद्धि –
ॐ सर्वज्ञानभूषितायै नम:।
- लाभ –
ॐ सौभाग्य प्रदाय धन-धान्ययुक्ताय लाभाय नम:।
- शुभ –
ॐ पूर्णाय पूर्णमदाय शुभाय नम:।
- पूजा व मंत्र स्मरण के बाद मोदक का भोग लगाएं। इसके बाद धूप व घी के दीप जलाकर गणेश आरती करें, प्रसाद बांटे व ग्रहण करें।[१]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ इन 5 सरल मंत्रों से करें गणेश पूजा..खूब होगा शुभ व लाभ (हिंदी)। अभिगमन तिथि: 20 सितम्बर, 2012।
संबंधित लिंक
|
|
<sidebar>
- सुस्वागतम्
- mainpage|मुखपृष्ठ
- ब्लॉग-चिट्ठा-चौपाल|ब्लॉग-चौपाल
- विशेष:Contact|संपर्क
- समस्त श्रेणियाँ|समस्त श्रेणियाँ
- SEARCH
- LANGUAGES
__NORICHEDITOR__
- शिव सम्बंधित लेख
- शिव|शिव
- महादेव|महादेव
- शिव पुराण|शिव पुराण
- शिव जी की आरती|शिव जी की आरती
- शिव चौदस|शिवरात्रि
- शिवलिंग|शिवलिंग
- शैव मत|शैव मत
- हिमालय|हिमालय
- वाराणसी|काशी
- शिव ताल|शिव ताल
- शिव अर्जुन युद्ध|शिव अर्जुन युद्ध
- सती शिव की कथा|सती शिव की कथा
- पार्वती|पार्वती
- सती|सती
- गणेश|गणेश
- कार्तिकेय|कार्तिकेय
- दक्ष|दक्ष
- शिव के अवतार|शिव के अवतार
</sidebar>