दूर्वा अष्टमी
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
- भारत में धार्मिक व्रतों का सर्वव्यापी प्रचार रहा है। यह हिन्दू धर्म ग्रंथों में उल्लखित हिन्दू धर्म का एक व्रत संस्कार है।
- भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी को उपवास रखा जाता है।
- गंध, पुष्प, धूप आदि से विशेषतः दूर्वा एवं शमी के साथ अष्टमी को शिव पूजन भी होता है।[१]
- जब अगतस्त्य का उदय हो जाता है या सूर्य कन्या राशि में रहता है, तब इसका सम्पादन नहीं होता है।[२]
- इस प्रकार में दूर्वा को ही देवी मानकर पुष्पों, फलों आदि से उसकी पूजा की जाती है।
- इसमें दो मन्त्र कहे जाते हैं, जिनमें से एक का अर्थ यों है—'हे दूर्वा तुम अमर हो, देव एवं असुरों से सम्मानित हो, मुझे सौभाग्य, सन्तति एवं सभी सुख दो।'
- तिल एवं गेहूँ के आटे से बने भोजन से ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है।
- सम्बन्धियों एवं मित्रों का सम्मान करना; यह स्त्रियों के लिए अनिवार्य है।
- इसका सम्पादन भाद्रपद शुक्ल की अष्टमी को ज्येष्ठा या मूल नक्षत्र में तथा अगस्त्य के उदित होने तथा सूर्य के कन्या राशि में रहने पर नहीं होता।[३]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
अन्य संबंधित लिंक
|